News

स्काउट-गाइड का बिगिनर्स कोर्स आयोजित

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

सुमेरपुर। स्थानीय शहर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर में राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में स्थानीय संघ सुमेरपुर एवं सांडेराव द्वारा एक दिवसीय गैर-आवासीय बिगिनर्स कोर्स का आयोजन किया गया।

शिविर संचालक रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्काउट-गाइड आंदोलन का इतिहास, यूनिट प्रारंभ करने की प्रक्रिया, बालकों के प्रगतिशील विकास तथा यूनिट लीडर के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में सोशल मीडिया के प्रभाव में फंसी युवा शक्ति को सृजनात्मक दिशा में अग्रसर कर राष्ट्र निर्माण में जोड़ने में शिक्षक और यूनिट लीडर की अहम भूमिका होती है।

WhatsApp Image 2026 04 09 at 6.27.09 PM

कार्यक्रम में बताया गया कि स्काउट-गाइड गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में चरित्र निर्माण, कार्यकुशलता, अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते हैं, जो उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाने में सहायक हैं। बिगिनर्स कोर्स के तहत संभावित यूनिट लीडर्स को प्रशिक्षण देते हुए प्रत्येक विद्यालय में इस गतिविधि के संचालन का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय संघ सांडेराव के सचिव हस्तीमल सेन ने स्काउट आंदोलन के विभिन्न वर्गों की जानकारी देते हुए कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर की आयु अनुसार प्रगति, यूनिफॉर्म, नियम, प्रतिज्ञा तथा रिकॉर्ड संधारण के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संघ सुमेरपुर के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर विजय सिंह गुर्जर का स्काउट परंपरा के अनुसार स्कार्फ पहनाकर सम्मान किया गया। गुर्जर ने अपने संबोधन में अनुशासित और चरित्रवान विद्यार्थियों के निर्माण में स्काउट-गाइड आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डाला और यूनिट लीडर्स को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

प्रशिक्षक दल में शेखर कुमार, सखाराम मेघवाल, दरगाराम मीणा, पीराराम, भंवरलाल देवड़ा तथा गाइड विंग से शीला देवी, बीना वैष्णव और प्रेरणा पारीक उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को ग्रुप रजिस्ट्रेशन कराने एवं आगामी माह में आयोजित बेसिक कोर्स में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button