News

शिक्षा मानव जीवन की सबसे बड़ी शक्ति – संजय कुमार सिंह – निदेशक तकनीकी/संचालन बी सी सी एल

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी : पूर्वी टुंडी प्रखंड के चुरूरियां पंचायत के सुंदरपहाडी़ गांव की पावन धरती पर शिक्षा का अलख जगाने के लिए एक और शिक्षा रूपी मंदिर का उदय हुआ जिसका भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी सी सी एल के निदेशक तकनीकी/संचालन संजय कुमार सिंह तथा टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की सानिध्य में पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।

इस शुभ पावन बेला में गवाह रूपी जनता को अपने मुखारविंद से संबोधित करते निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है यह हमलोगों को सही और ग़लत में अंतर बोध की सीख देती है तथा हमारे व्यक्तित्व का विकास करती है।

IMG 20260423 WA0054 IMG 20260423 WA0055

आगे मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति समाज में सम्मान प्राप्त करता है। शिक्षा जीवन की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर है। प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के मानसिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है आज़ शिक्षित समाज अधिक संवेदनशील समझदार और प्रगतिशील के रूप में कार्य कर रही है। शिक्षा के प्रति अच्छी सोच के लिए उन्होंने वर्तमान विधायक की काफ़ी सराहना किया और दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करने की बातें कही।

वही टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठों को हृदय से स्वागत करते हुए गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया और कहा कि टुण्डी विधानसभा में शिक्षा की ऐसी दीप जलाऊंगा कि हर घर शिक्षित होकर जगमगा उठेगा और लोग रोज़गार से जुड़ कर एक अच्छी नागरिक बनकर उभरेंगे। आगे विधायक श्री महतो ने कहा कि टुण्डी में पेमिया ऋषिकेश की यह दूसरी इकाई है जो आई टी आईं कॉलेज के नाम से जाना जायेगा और युवा बहुत ही कम खर्च में इस कॉलेज से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्राप्ति कर सकेंगे।

मौके पर मुख्य रूप से बी सी सी एल के निदेशक संजय कुमार सिंह,डी एफ ओ विकास पालिवाल,डी एस पी डी एन बंका,सीओ सुरेश कुमार वर्णवाल, थाना प्रभारी नीतीश कुमार,आर पी मिश्रा, बाल्मीकि कुमार, बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार, बसंत महतो,मदन दत्ता,मदन महतो,जगदीश चौधरी, मनोज महतो, बाबूनाथ महतो, वीरू सिंह,अजीत मिश्रा, गिरिलाल किस्कू, रफीक अंसारी, शत्रुघ्न मंडल, अभिराम मुर्मू, तपन मंडल, सुनील कुमार मुर्मू, युवा नेता दिनेश कुमार महतो समेत बड़ी संख्या में शिक्षा जगत से जुड़े नागरिक उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button