पाली में स्काउट-गाइड लीडर प्रशिक्षण शिविर: 95 प्रतिभागी ले रहे भाग, माउंट आबू में चल रहा 7 दिवसीय कैंप

हनुमान सिंह राव
पाली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में माउंट आबू में 7 दिवसीय स्काउट-गाइड यूनिट लीडर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 23 अप्रैल से 3 मई तक चलेगा, जिसमें जिले के 95 यूनिट लीडर सहभागिता कर रहे हैं।
सी.ओ. गाइड डिंपल दवे के अनुसार, राज्य प्रशिक्षण केंद्र माउंट आबू में आयोजित इस शिविर में बेसिक एवं एडवांस कोर्स के माध्यम से प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड यूनिट संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया सिखाई जा रही है।
सी.ओ. स्काउट गोविंद मीणा ने जानकारी दी कि कब एवं स्काउट यूनिट लीडर कोर्स में 38 प्रतिभागी, एडवांस कोर्स में 47 तथा गाइड यूनिट लीडर बेसिक कोर्स में 10 प्रतिभागी शामिल हैं।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को विद्यालय स्तर पर स्काउट-गाइड गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे विद्यार्थियों को राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति अवार्ड तक मार्गदर्शन दे सकें और जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को मजबूती मिल सके।
शिविर का संचालन लीडर ट्रेनर पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, आलोक शर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर बगद सिंह राजपुरोहित, करमा राम और गाइड यूनिट लीडर के लिए लीला जैन द्वारा किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में तारा चंद जैन, मोहन सिंह राठौड़, दौलत सिंह, मूलाराम पंवार, रघुनाथ राम मीणा, रमेश सोलंकी, विष्णु कुमार वर्मा, विश्वा परमार और विशाल सहित अन्य प्रशिक्षक मार्गदर्शन दे रहे हैं।













