
Punnet Kumar
लखनापुर गांव में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही फरधान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार चोरों ने शिवम पुत्र मायाराम, बसंत पुत्र डिरीं तथा इंद्रपाल वर्मा पुत्र काशीराम के घरों में चोरी का प्रयास किया। दो घरों से बदमाश लाखों रुपये के जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए, जबकि तीसरे घर में ग्रिल काटने के बावजूद चोरी करने में सफल नहीं हो सके।
-
ट्रक से 851 किलो 790 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारDecember 27, 2024
पीड़ित मायाराम पुत्र होरीलाल पासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मई 2026 की रात वह परिवार सहित घर में सो रहे थे। देर रात चोर घर में घुस आए और दक्षिण दिशा वाले कमरे में रखे बक्से तथा अलमारी का कुंडा तोड़ दिया। चोर पायल, कमरबंद, सोने का लॉकेट, सोने के झाले समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

मायाराम के अनुसार रात करीब 3 बजे जब उनकी नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और आभूषण गायब थे। घर से कुछ दूरी पर चोरी में इस्तेमाल की गई एक हांडी भी बरामद हुई है। पीड़ित ने 9 मई 2026 को फरधान थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
इस मामले में इंस्पेक्टर राजू राव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











