News

सादड़ी में जनगणना 2027 के तहत मकानों व भवनों का सूचीकरण कार्य शुरू

सादड़ी। जनगणना 2027 के तहत नगर पालिका सादड़ी के जनसंख्या ब्लॉक 42 में सोमवार को जनगणना कार्य किया गया। प्रगणक रविंद्र कुमार चौधरी ने क्षेत्र में मकानों के सूचीकरण एवं भवनों की गणना का कार्य संपन्न किया।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 6.25.24 PM

जानकारी के अनुसार यह अभियान 16 मई से 14 जून तक संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व आमजन को स्वगणना का अवसर भी दिया गया था, जिसकी अवधि 1 मई से 16 मई तक निर्धारित थी। इस दौरान पार्षद रमेश प्रजापत ने क्षेत्रवासियों से जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की। मौके पर रमेश प्रजापत, गणपतदास वैष्णव, कपूरचंद प्रजापत, दीपाराम प्रजापत सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button