News

तीन दिवसीय अधिकमास नगर परिक्रमा 8 से 10 जून तक, मंत्री कुवावत ने किया पोस्टर का विमोचन

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली – अधिक मास नगर परिक्रमा संघ के सरक्षक पंडित शम्भूलाल शर्मा के दिशा निर्देश से अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह के नेतृत्व में आज सराफा बाजार मे केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, संत सूरजनदास महाराज, पंडित दुर्गाशंकर, एवं जगदीशनंद महाराज के सानिध्य में अधिकमास नगर परिक्रमा के पोस्टर का विमोचन किया गया।

सचिव कैलाश टवानी ने बताया की विमोचन से पूर्व केबीनेट मंत्री कुमावत एवं अतिथियों के भांल पर तिलक लगाकर और साफा बंधवाकर संघ पदाधिकारियों द्वारा परम्परागत स्वागत सत्कार किया गया।
मंत्री जोराराम कुमावत ने संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहां की आने वाली 8 जून की परिक्रमा मे मै खुद मौजूद रहकर पदयात्री बनूंगा। उन्होंने कहा की आयोजन भव्य होना चाहिए इस पदयात्रा में मेरी सहायता की जरूरत पडे तो मुझे अवश्य बताना मै खुद ध्यान रख कर जितना हो सके संघ की सेवा करना अपना सौभाग्य समझूंगा।

WhatsApp Image 2026 05 25 at 6.04.10 PM 1 WhatsApp Image 2026 05 25 at 6.04.10 PM

उन्होंने कहा कि आप सभी धर्मप्रेमी और निष्काम कर्मयोगी 3 दिन तक निस्वार्थ भाव से तन मन धन से सेवा करते हैं एक दिन मैं भी इस कार्यक्रम मे सेवा करना अपना सोभाग्य समझुगा। संत सुरजनदास महाराज ने पुरसोत्तम मास का महात्म्य बताते हुए कहा कि इस मास मे हम जितनी सेवा तन मन धन से करेंगे अगले जन्म मे इसका दो गुना फल मिलेगा। परिक्रमा संघ को लेकर संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । यही कारण है कि सुबह से ही बड़ी संख्या मे धर्म प्रेमी एंव कार्यक्रता दल बल के साथ सराफा बाजार में पहुंच गए।

इस अवसर पर कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास, वरिष्ठ परामर्शदाता जोराराम पटेल. कोषाध्यक्ष शांतु मंडोरा, पुखराज पटेल, नरेंद्र माच्छर. छोटू पान, भक्ति संध्या प्रमुख नेमीचंद देवड़ा, दामोदर शर्मा, महेश शर्मा, सुरेश मोहन शर्मा, प्रियंका व्यास, नीतू अमरनानी, चन्द्रिका, हेमंत बंग, योगेश सोनी, अनु सोलंकी, सहित बड़ी संख्या पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट -घेवरचन्द आर्य पाली

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button