श्री पार्श्व भैरव दरबार भायंदर-विरार-सिमोगा एवं श्री भैरव ग्रुप भायंदर मुंबई के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क नोटबुक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

श्री पार्श्व भैरव दरबार भायंदर-विरार-सिमोगा एवं श्री भैरव ग्रुप भायंदर मुंबई के संयुक्त तत्वाधान में बाफना परिवार नारलाई के सौजन्य से रविवार, 24 मई 2026 को भायंदर पश्चिम स्थित प्रार्थना बिल्डिंग में निःशुल्क नोटबुक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन लाभार्थी परिवार के हसमुखजी हुकमीचंदजी बाफना, नारलाई द्वारा फीता काटकर किया गया। बाफना परिवार वर्तमान में करी रोड, मुंबई निवासी है। कार्यक्रम में हजारों परिवारों ने लाभ प्राप्त किया तथा विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक वितरित की गई।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें नगर सेवक भगवतीजी शर्मा, प्रभाग क्रमांक 2 की सभापति सुनीताजी जैन, नगर सेवक परेश शाह, नगर सेवक भरतजी कोटारी, नगर सेविका मेबल कोरिया, पूर्व विधायक माननीय गीताजी जैन, भूतपूर्व नाकोड़ा ट्रस्टी रणवीरजी गेमावत, विपिन जैन, मनीष शर्मा, भैरव भक्त सुनील जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्री पार्श्व भैरव दरबार एवं श्री भैरव ग्रुप द्वारा लाभार्थी परिवार हसमुखजी बाफना का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।














