News
सिंघीवाल बने भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष

प्रभु लाल लोहार
भीलवाड़ा। घनश्याम सिंघीवाल को भाजपा ने एससी मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे भीलवाड़ा नगर निगम के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

संगठन एवं समाज सेवा में लंबे समय से सक्रिय रहे सिंघीवाल की नियुक्ति को भाजपा संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। समर्थकों ने मिठाई बांटकर एवं एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी व्यक्त की।











