News

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • लूनिया टाइम्स संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन।

रानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रानी मंडल द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा रानी मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत एवं मंडल संयोजक दिनेश जैन ने किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पर्यावरणीय संकट जलवायु परिवर्तन और हरित आवरण में हो रही कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु छाया और प्राकृतिक संसाधनों का प्रमुख आधार भी हैं मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए

मंडल संयोजक दिनेश जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है बल्कि इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है उन्होंने लोगों से वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व पर चर्चा की गई तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति संरक्षण और हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button