देसूरी एसीबीईओ विजयसिंह माली ने जोबा, गुड़ा जाटान, मांडीगढ़ व अलसीपुरा विद्यालयों का शाला संबलन के तहत किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

- घाणेराव।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) देसूरी विजयसिंह माली ने गुरुवार को शाला संबलन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोबा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ़ तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा का विस्तृत अवलोकन किया।
जोधा विद्यालय में प्रखर राजस्थान 2.0 व ICT लेब का निरीक्षण
संस्था प्रधान मंगतूराम ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय में संचालित प्रखर राजस्थान 2.0 की कक्षाओं, ICT लैब, MDM, पुस्तकालय, कार्यपुस्तिकाओं सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। माली ने विद्यार्थियों व स्टाफ से संवाद कर फीडबैक लिया तथा आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए।

विद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए माली ने पुस्तकालय प्रभारी ललितेश मेघवाल के कार्य की सराहना की। संस्था प्रधान मंगतूराम ने आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालना की जाएगी।
स्टाफ को उत्कृष्टता केंद्र बनाने का आह्वान
दौरान निरीक्षण माली ने स्टाफ सदस्यों से विद्यालय को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। निरीक्षण के समय ललितेश मेघवाल, तरुणा माधव, जेठूसिंह राजपुरोहित, प्रवीण कुमार मालवीय सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।










