News

नाना गांव में तिरंगा रैली के माध्यम से देशभक्ति की अलख, स्काउट-गाइड और छात्र-छात्राओं ने किया जनजागरूकता का संदेश प्रसारित

  • IMG 20250805 WA0014

नाना (पाली)। स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्व, राज्य सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नाना के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य जन-जन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके प्रदर्शन के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

रैली प्रभारी गजेंद्रसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन विभागीय निर्देशानुसार ग्राम पंचायत नाना क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के स्काउट-गाइड, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से संपन्न हुआ। निचला बस स्टैंड से प्रारंभ होकर, मुख्य बाजार, उपला बस स्टैंड होते हुए विद्यालय परिसर तक निकाली गई रैली में छात्र-छात्राओं ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “हर घर तिरंगा” जैसे जोशीले और प्रेरणादायी नारे लगाए।

इस राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रैली को ग्राम पंचायत नाना की प्रशासक कमला देवी गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पंचायत के एलडीसी विनोद कुमार राव ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना, स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को ताजा करना और बच्चों में देशभक्ति की भावना जाग्रत करना था।

रैली में स्थानीय विद्यालय के पीईईओ नाथाराम गरासिया, सरपंच प्रतिनिधि मदनलाल गहलोत, भीमाराम गरासिया, मनोज कुमार काजला, दीपक बारूपाल, मनीष देवासी, नारायणलाल, भावेश पटेल, सुरेश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक, विद्यालय स्टाफ एवं स्काउट-गाइड कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और रैली को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह तिरंगा रैली न केवल एक आयोजन थी, बल्कि यह गांव के प्रत्येक नागरिक में देश के प्रति गर्व, जिम्मेदारी और एकता की भावना जाग्रत करने का सशक्त माध्यम भी बनी। नाना गांव की यह पहल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्पद उदाहरण प्रस्तुत करती है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button