News

बिहार दरभंगा प्रकरण को लेकर राजस्थान के पाली जिले के सादड़ी थाने में एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित ने करवाई रिपोर्ट दर्ज

  • IMG 20250805 WA0014

बिहार के दरभंगा जिले में गत दिनों दिनांक 27/08/2025 को राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा” के स्वागत कार्यक्रम में मंच पर मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा एवं मोहम्मद नौशाद सहित अन्य व्यक्तियों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी माताजी के लिए आपत्तिजनक , गाली गलौज व अपमानजक शब्दों का प्रयोग किया गया था

WhatsApp Image 2025 09 01 at 16.57.11 WhatsApp Image 2025 09 01 at 16.57.05 WhatsApp Image 2025 09 01 at 16.57.03 WhatsApp Image 2025 09 01 at 16.57.01

जिससे देश के प्रधानमंत्री, उनकी माताजी एवं करोड़ों भारतीय नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं देशभर की संपूर्ण मातृशक्ति को अपमानित करने का कुकृत्य किया है । उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया समाचार आदि के जरिए पूरे देश सहित हमारे क्षेत्र पाली जिला, राजस्थान में भी वायरल होने से जनभावनाओं को ठेस पहुंची, आक्रोश फैला है तथा शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना बनी है । उक्त आरोपी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा , कार्यक्रम आयोजक मोहम्मद नौशाद सहित मंचासीन सह अपराधियों के खिलाफ राजस्थान में पाली जिले के सादड़ी थाने में भाजपा नेता एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई । एडवोकेट विनोद मेघवाल, पूर्व सरपंच मांगीलाल चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण राईका, उपाध्यक्ष एडवोकेट दीपक श्रीमाली, भाजपा नेता अनिल बोहरा, एडवोकेट कैलाश हिंगड, एडवोकेट शुभम गहलोत भी साथ रहे ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button