News

फालना अग्रवाल युवा मंडल की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

फालना (रितेश अग्रवाल)। फालना अग्रवाल युवा मंडल की बैठक समाज के अध्यक्ष रामकिशोर गोयल के निर्देशन में एवं युवा अध्यक्ष प्रवीण गोयल व सचिव रितेश अग्रवाल के तत्वावधान में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सक्रिय बनाना तथा आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 की तैयारियों पर चर्चा करना रहा।

नवीन कार्यकारिणी का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई—

  • अध्यक्ष: प्रवीण गोयल
  • उपाध्यक्ष: अभिषेक अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल
  • सचिव: रितेश अग्रवाल
  • सह सचिव: सुनील बंसल
  • कोषाध्यक्ष: दीपक गुप्ता
  • सह कोषाध्यक्ष: सुनील अग्रवाल
  • विशिष्ट सलाहकार: नवनीत गुप्ता, रूपेश गुप्ता

कार्यकारिणी सदस्य

  • नवीन अग्रवाल
  • अविनाश अग्रवाल
  • जगदीश अग्रवाल
  • गिरीश अग्रवाल
  • प्रियंक अग्रवाल
  • राजीव अग्रवाल

आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

बैठक में आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 को लेकर विशेष विचार-विमर्श हुआ। मंडल द्वारा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों के आयोजन पर सुझाव प्रस्तुत किए गए। सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि इस वर्ष का आयोजन और अधिक भव्य व अनुकरणीय बनाया जाएगा।

अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज की एकता और युवाओं की भागीदारी से ही संगठन मजबूती पाता है। सचिव रितेश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button