कदमाअहरा छठ घाट की दुर्दशा पर आगबबूला हुईं जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम

- टुण्डी
टुण्डी प्रखंड मुख्यालय से सटे तथा नरीमन प्वाइंट माने जाने वाले कदमाअहरा छठ घाट की दुर्दशा पर जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम ख़ूब आगबबूला हुईं और ताबड़तोड़ घाट पर ही कई लोगों से संपर्क साधा पर प्रभारी अंचलाधिकारी छोड़कर किसी ने उनकी मोबाइल रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा बहरहाल पूजा बाद एक बड़ी बैठक कर इस पर निर्णय लेने की बातें कही।

ज्ञात हो कि टुण्डी के कदमाअहरा छठ घाट को एक बड़ी छठ घाट के रूप में जाना जाता है फिर भी सरकारी उदासीनता इस घाट पर इस कदर हावी हो गया है कि आज़ इस घाट पर गंदगी की अंबार लगा हुआ है और किसी ने भी इस घाट को प्राथमिकता नहीं दी है। आज़ टुण्डी के युवा वर्ग तथा रजवार समाज की मेहरबानी से हर बर्ष साफ़ सफाई एवं डेकोरेशन का कार्य लगातार पांच वर्षों से किया जा रहा है जो काबिले तारीफ है जिससे छठव्रतियों को एक साफ सुथरी घाट उपलब्ध कराया जाता है । आज़ के दौरे में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम,टुण्डी मुखिया रेखा देवी , रजवार समाज के अध्यक्ष दीपक रजवार, बबलू रजवार,बंटी भगत,कुंदन सिंह, गुड्डू पाण्डेय,उदय भगत समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।














