News
न्यूज़ डेस्कJanuary 26, 2026
कनवास में गणतंत्र दिवस पर पत्रकार सुरेश सुमन को मिला प्रशासनिक सम्मान, उपखण्ड अधिकारी ने किया सम्मानित

Shivam Trivedi
सुरेश सुमन को मिला सम्मान: पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट ने किया सम्मानित
कनवास, 26 जनवरी 2026 – उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर “जनता की आवाज न्यूज” के डायरेक्टर सुरेश सुमन को सम्मानित किया गया। उपखण्ड अधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट बाबूलाल मीणा व नायब तहसीलदार महेन्द्र शर्मा कनवास ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
Related Articles
-
गंगापुर के ग्रामीण इलाकों के जंगल में लगी भीषण आगApril 2, 2025
इस अवसर पर सुरेश सुमन ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वे आगे भी पत्रकारिता के क्षेत्र में इसी तरह काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

सुरेश सुमन को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन उपखंड प्रशासन द्वारा किया गया था।











