दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सपना साकार: पोखरिया स्थित शिबू आश्रम बनेगा साज-सज्जा के साथ पर्यटक स्थल, धनबाद में बैठक

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सपना हुआ साकार साज़ सज्जा के साथ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा शिबू आश्रम — मथुरा प्रसाद महतो।
-
वीर दुर्गादास राठौड़ स्मारक एवं चौक शुभारंभ समारोहApril 6, 2025
टुण्डी : दिशोम गुरु स्मृति शेष शिबू सोरेन का पोखरिया स्थित आश्रम की सौन्दर्यीकरण कार्य को लेकर आज़ शनिवार विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपायुक्त आदित्य रंजन , उपविकास आयुक्त सन्नीराज समेत जिलेभर के पूरे महकमा पोखरिया स्थित शिबू आश्रम पहुंचे और उनके कर्मभूमि स्थल पर बैठक आयोजित कर कई बुनियादी ढांचे की तैयारियां को लेकर रूपरेखा तय किया गया।
ज्ञात हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के काफी करीबी रहे शहीद श्यामलाल मुर्मू के पोखरिया स्थित शिबू आश्रम का कायाकल्प के साथ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की कार्य-योजनाएं तय की गई।
बताते चलें कि इसी शिबू आश्रम से गुरू जी ने राजनीतिक पारियां की शुरुआत की थी तथा उनका सपना था कि मेरे कर्मभूमि रहे पोखरिया शिबू आश्रम को विकसित कर एक पर्यटक स्थल के रूप में पहचान बने ताकि लोगों के बीच एक यादगार बन कर रहे।
उपायुक्त धनबाद ने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि शिबू आश्रम को एक नयी पहचान बने इसके लिए उच्च दर्जे की भवन, गुरु जी की प्रतिमा पर शेड का निर्माण तथा उनके क़रीबी शहीद श्यामलाल मुर्मू की समाधी स्थल का सौन्दर्यीकरण कार्य के अलावा चहारदीवारी निर्माण कार्य को यथाशीघ्र मूर्तरूप देने का निर्देश दिया।
शिबू आश्रम की सौन्दर्यीकरण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना किया एवं उनके कठिन परिश्रम का फ़ल बताया।
मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, उपविकास आयुक्त सन्नीराज, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, के अलावा प्रखंड सह अंचल कर्मी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।














