News
जवाली गांव प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों से पशु चिकित्सालय व स्कूल में सुविधाओं की मांग की

जवाली गांव के प्रशासक जुगराज जैन के नेतृत्व में समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को श्री मरुधर केसरी गुरु सेवा समिति, सोजत सिटी में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने जवाली पशु चिकित्सालय में डॉक्टर और कंपाउंडर की नियुक्ति की मांग रखी।
इसके बाद शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री मदन दिलावर से भेंट कर जवाली राजकीय विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने की मांग पुरजोर तरीके से रखी गई। दोनों मंत्रियों ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उत्तमचंद गांधी, पूनमसिंह राजपुरोहित, केवलचंद जैन और विनोद कुमार मौजूद रहे।













