जैन दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क हवाई तीर्थयात्रा का आयोजन

श्री सम्मेद शिखरजी सहित पंचतीर्थ की विशेष यात्रा, आवेदन 10 नवम्बर 2026 तक
मुंबई। जैन समाज के दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष पहल के तहत श्री माणिभद्र वीर (दिव्यांग सेवा) भक्ति मंडल, मुंबई द्वारा 23वीं निःशुल्क महातीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में देशभर के जैन श्वेतांबर, दिगंबर सहित सभी पंथों के दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे।
यह यात्रा 3 जनवरी 2027 से 12 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को हवाई जहाज के माध्यम से श्री सम्मेद शिखरजी सहित पंचतीर्थों की वंदना कराई जाएगी।
इन तीर्थों के होंगे दर्शन
यात्रा में श्री सम्मेद शिखरजी के साथ रुजुबालिका तीर्थ, राजगीर, पावापुरी, लच्छवाड़, काकंदी, गुणियाजी और कुंडलपुर तीर्थ शामिल हैं।

दिव्यांगजनों को मिलेगा विशेष लाभ
आयोजन के तहत 70% से अधिक दिव्यांगजनों के साथ एक पारिवारिक सदस्य को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह संपूर्ण यात्रा दानवीरों के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
22 वर्षों में हजारों लाभार्थी
संस्था द्वारा पिछले 22 वर्षों में 7020 से अधिक दिव्यांग भाई-बहनों को निःशुल्क तीर्थयात्रा कराई जा चुकी है, जो अपने आप में एक सराहनीय पहल है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक लाभार्थियों को मोबाइल के माध्यम से फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे भरकर पोस्ट के जरिए भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है।
संपर्क सूत्र
श्री माणिभद्र वीर (दिव्यांग सेवा) भक्ति मंडल, मुंबई
(कामदार एजुकेशन ट्रस्ट)
पता: गोडीजी चाल, शॉप नं. 229, गुलालवाड़ी, मुंबई – 400002
संपर्क: 09869672417
यह पहल जैन समाज में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संघों और समाजजनों से अपील की है कि वे इस जानकारी को जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक पहुंचाएं, ताकि वे इस पुण्य तीर्थयात्रा का लाभ उठा सकें।
















