सुमेरपुर में 2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, भव्य तैयारियां शुरू

सुमेरपुर, — स्थानीय शहर के कोलीवाड़ा रोड स्थित श्री आपेश्वर हनुमान जी मंदिर धाम में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
मित्र मंडल के संरक्षक एवं प्रवक्ता रघुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को सफल और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से मंदिर प्रांगण में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों की सजावट से सजाया जाएगा।

हनुमान जयंती के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में विशेष पूजा-अर्चना और भगवान का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात महा आरती का आयोजन होगा। महा आरती के बाद श्रद्धालुओं को लापसी का भोग और चना मसाला की प्रसादी वितरित की जाएगी। इस प्रसादी के भामाशाह मोतीलाल वैष्णव एवं चारभुजा कैटर्स, सुमेरपुर रहेंगे।
शाम के समय मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में अध्यक्ष खमाराम कुमावत, उपाध्यक्ष रमेश कुमार सुंडेंसा, सचिव मदन मेड़तिया, कोषाध्यक्ष सवाराम देवासी सहित कैलाश परिहार, कैलाश गहलोत, मंसाराम टॉक, उगम माली, चंपालाल चांदोरा, कालू सिंह परमार, रमेश सिंह, मदन सिंह चौहान, जितेंद्र परिहार, प्रवीण गहलोत और मोतीलाल वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।













