News

भाजपा नाडोल मंडल का प्रशिक्षण शिविर संपन्न, विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने दिया जीत का मंत्र

रिपोर्ट डीके देवासी

गुडा मांगलियान श्री मामाजी धाम में जुटे कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

नाडोल। क्षेत्र के गुडा मांगलियान के श्री मामाजी धाम मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नाडोल मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत व महन्त महेन्द्रानन्द गिरी महाराज,विधानसभा संयोजक प्रतापसिंह भाटी मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और आगामी कार्ययोजनाओं का पाठ पढ़ाया गया

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत

मुख्य वक्ता के रूप में शिविर को संबोधित करते हुए विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। विधायक ने सभी से एकजुट होकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया

पदाधिकारियों ने किया मार्गदर्शन

प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रधान प्रतिनिधि अमरसिंह राजपुरोहित ने पार्टी प्रथम सेशन मे वैचारिक अधिष्ठान के बारे मे बताया दितीय सेंशन मे उप प्रधान मानवेंद्रसिह पदमपुरा ने पार्टी के इतिहास एवं विकास के बारे मे बताया गया, विधानसभा संयोजक प्रतापसिंह भाटी ने अनुशासन व मजबूत बुथ सरंचना पर अपने संबोधन मे अनुशासन के साथ कार्य करते हुए पार्टी को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंन प्रत्येक बूथ पर कार्यकारिणी तैयार करने का आह्वान करते हुए संगठन की नींव बुथ स्तर पर ही मजबूत होती है।

 

WhatsApp Image 2026 03 30 at 1.58.02 PM

आईटी संयोजक सज्जनसिह बडगूजर ने कार्यकर्ताओ को सरल एप्प एवम नमो एप्प के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंन कहा की इन एप्प के माध्यम से कार्यकर्ता समय समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए जिससे उनकी कार्यशैली का आंकलन संभव हो सके ओर संगठनात्मक कार्य मे पारदर्शिता बनी रहे।बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने कार्यक्रम मे अपने संबोधन मे केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियो को विस्तारपूर्वक बताया जिसमे क्षैत्र मे केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा हाल ही मे विभिन्न योजनाओ मे स्वीकृत हुए कार्य का विस्तारपूर्वक बताया व आगे भी धन की कोई कमी नही रहेगी।कार्यक्रम को पुर्व आयुर्वेद मंत्री अचलाराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मुकेशसिह राजपुरोहित,ने भी संबोधित किया रात्री विश्राम शिविर स्थल पर ही रहा सुबह योग व अन्तिम सत्र मे भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी ने अपने संबोध ने कार्यकर्ताओ को कहा की पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरो मे प्रत्येक बूथ अध्यक्ष शक्तिकेंद्र प्रभारी मंडल पदाधिकारीगण, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पं स सदस्य सहित सभी कार्यकर्ताओ अधिक से अधिक भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। उन्होंन संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता को अनिवार्य बताया।अन्त मे मंडल महामंत्री रुपाराम चौधरी ने सभी का आभार जताया ।संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री मोडसिंह कुम्पावत गुडापृथ्वीराज ने सभी का आभार जताया

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया शिविर में मुख्य रूप बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत,महन्त महेन्द्रानन्द गिरी महाराज,पूर्व मंत्री अचलाराम मेघवाल, विधानसभा संयोजक प्रतापसिंह भाटी,मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी, मंडल संयोजक व उप प्रधान मानवेंद्रसिह पदमपुरा,प्रधान प्रतिनिधि अमरसिंह राजपुरोहित,जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेशसिह राजपुरोहित,किसानमोर्चा जिला मंत्री अमरपुरी दादाई, ओबीसी मोर्चाजिला मंत्री वजाराम परमार, मंडल महामन्त्री,रूपाराम चौधरी,मोडसिंह कुम्पावत, मंडल उपाध्यक्ष मेगाराम मेघवाल मांगीलाल चौधरी , मंडल मंत्री प्रेमपुरी गोस्वामी गीता भाटी विस्तारक सजनसिंह बडगुजर, महावीरसिंह मेडतिया,जीएसएस अध्यक्ष जब्बरसिंह सोलकी सरपंच सुखलाल मेघवाल ढालोप, कानाराम,मेघवाल सिन्दरली,शंकरलाल मीणा निपल,बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button