
Prabhu Lal Lohar
भीलवाड़ा : शहर के शारदा चौराहे से 200 फीट रोड के बीच चल रहा डिवाइडर निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे यह मार्ग अब खतरनाक बन गया है। सड़क को बीच से खोदकर छोड़ देने के कारण रोजाना हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह खुदाई और फैली मिट्टी के चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता बेहद जोखिम भरा हो गया है।
-
शाहपुरा में पांच दिवसीय महेश नवमी महोत्सव का आगाजJune 11, 2024
-
झुंठा ग्राम में चिकित्सा शिविर का आयोजनAugust 21, 2024
शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने आ रहे तीन गोवंशों को टक्कर मारने की स्थिति बन गई। हालांकि, संयोग से वाहन समय रहते संभल गया और तीनों गोवंश बाल-बाल बच गए। इस घटना ने क्षेत्र में संभावित बड़े हादसे की आशंका को और गंभीर कर दिया है।

रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। सड़क पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, न ही बैरिकेडिंग की गई है और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। इसके अलावा, उड़ती धूल-मिट्टी से आसपास के दुकानदार और निवासी भी परेशान हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि डिवाइडर निर्माण कार्य को तत्काल पुनः शुरू कर जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही, सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, रेडियम चेतावनी बोर्ड, स्ट्रीट लाइट और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके।
📍 यह मामला शारदा कॉलोनी के मेन गेट से जुड़ा हुआ है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।











