रोटरी क्लब सभागार में भाजपा जिला बैठक, पचपदरा रैली को लेकर बनी रणनीति

पाली। जिला भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक रोटरी क्लब सभागार में आयोजित हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मदन राठौड़ (प्रदेश अध्यक्ष), भूपेंद्र सैनी (प्रदेश महामंत्री), नाहर सिंह जोधा (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं अविनाश गहलोत (कैबिनेट मंत्री) सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य फोकस प्रधानमंत्री की प्रस्तावित पचपदरा यात्रा को लेकर रहा। इसमें निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता पचपदरा में आयोजित रैली में भाग लेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।

इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह राणावत, शोभा चौहान, ज्ञानचंद पारख सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में जिला भाजपा द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
पाली प्रवास के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से भी रूबरू होते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम, पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन और अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।













