News

वाराही माताजी मंदिर में भव्य भजन संध्या व महाप्रसादी का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बीजापुर। ग्राम बीजापुर स्थित सेना रोड पर वाराही माताजी मंदिर में देर रात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

भजन संध्या में भजन गायक रतन देवासी और शंकर देवासी ने “माताजी आवणो पड़ेला” सहित कई भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु, खासकर महिलाएं, भक्ति में झूम उठीं। वहीं कलाकार भरत प्रजापत ने भंवाही नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल कलाकार उत्तम प्रजापत ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

IMG 20260423 WA0050 IMG 20260423 WA0049 IMG 20260423 WA0048 IMG 20260423 WA0047 IMG 20260423 WA0046

कार्यक्रम के दौरान माताजी के उपासक सादला राम देवासी ने श्रद्धा भाव से आरती की। मंच संचालन पीराराम देवासी श्री सेला द्वारा किया गया। प्रातःकाल नाहर परिवार द्वारा मंदिर में ध्वजा चढ़ाई गई।

इसके साथ ही विशाल महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बीजापुर सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मेले में बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने भी मंदिर में दर्शन किए, जहां मेला कमेटी द्वारा उनका स्वागत किया गया।

कोटवाल थानाराम प्रजापत ने बताया कि मेले में व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और लाभार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में संत महात्मा श्री श्याम नाथ जी महाराज, सेजीया महादेव जी राणकपुर घाटा, तथा उमाशंकर जी महाराज वाराही माताजी पेरवा के आगमन पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button