पाली में बधिर खेलों की सम्भावना तलाशने पहुंचे जयपुर जिला बधिर खेल संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार रारा

पाली– पाली में बधिर खेलों की सम्भावना तलाशने के लिए जयपुर जिला खेल संघ, जो बधिरों के लिए जयपुर जिले का सर्वोच्च खेल निकाय है तथा राजस्थान बधिर खेल परिषद जयपुर से संबद्ध है। इसके जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार रारा पाली में बधिर खेल परिषद के गठन की सम्भावना को तलाशने के लिए शुक्रवार को सपत्नि पाली पधारे।
रारा दम्पति ने दिव्यांग (बधिरों) के लिए काम करने वाली संस्था दिव्यांग सेवा समिति पाली संस्थापक एवं मंत्री घेवरचन्द आर्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन से लेंग्वेज सांकेतिक भाषा में तीन घंटे तक चर्चा की । कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन ने रारा को बताया कि दिव्यांग सेवा समिति का उद्देश्य बधिर खेलों के माध्यम से बधिर प्रतिभाओं को पोषित करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाना है। हमारा उद्देश्य और लक्ष्य राजस्थान बधिर खेल परिषद से मान्यता प्राप्त करके पाली जिले की बधिर खेल प्रतिभाओं को तलाश कर उनकी पहचान बनाने और विकास के अवसरों की खोज करना है।

मंत्री घेवरचन्द आर्य ने रारा से कहा कि हम राजस्थान बधिर खेल परिषद के साथ साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित है। बंधिर दिव्यांग की क्षमताओं को अधिकतम करने और उन्हें खेल में समान अवसर प्रदान करने के हमारे प्रयासों में सहयोग करने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते हैं। हम आपको बधिर क्रिकेट एवं अन्य प्रतियोगिताओं के आयोजन करने सहयोग करेंगे।
नरेंद्र कुमार रारा ने कहां की बधिरों में खेलों के प्रति जुनून और सिखने की लगन होती है। आपको खेल प्रतिभाओं की दृश्यता बढ़ाने, कोशल विकास और विकास के अवसरों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बधिर खेल संघ राजस्थान द्वारा आपको राज्य और जिला स्तरीय बधिर खेलों के आयोजन में मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। मैं जयपुर जाकर राजस्थान बधिर खेल संघ से आपकी समिति को सम्बधता दिलवाने का प्रयास करूगा।
इससे पूर्व दिव्यांग सेवा समिति पाली की और से रारा एवं उनकी धर्मपत्नी अनिता रारा का मंत्री घेवरचन्द आर्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन एवं सदस्य शालीनी जैन द्वारा माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर मयंक अरोड़ा विरेन्द्र जैन वंदिता जैन आदि मोजूद रहे ज्ञातव्य रहे की रारा दम्पति मूक-बधिर है।
रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली












