News

शाहपुरा में आज पहुंचेगी सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा, होगा भव्य स्वागत

शाहपुरा।


प्रधानमंत्री की अपील पर वाहन रैली स्थगित, सिंधु सभा के प्रदेश पदाधिकारी पहुंचेगें शाहपुरा


पूज्य सिंधी पंचायत शाहपुरा द्वारा भारतीय सिंधु सभा एवं भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास के तत्वावधान में आयोजित “सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा” 19 मई 2026 मंगलवार को सांय शाहपुरा पहुंचेगी, जहां समाजजन द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री की पेट्रोल डीजल बचाने की अपील पर शाहपुरा में इस मौके पर होने वाली वाहन रैली को स्थगित कर दिया गया है। शाहपुरा में “सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा” के साथ यात्रा प्रभारी व भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र तीर्थाणी, सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी, मातृ शक्ति प्रदेशाध्यक्ष शोभा बंसताणी, प्रचार प्रभारी मूलचन्द बसंताणी, यात्रा सह संयोजक डा प्रदीप गेहाणी, सिंधु सभा के संभागीय अध्यक्ष वीरूमल पुरूसाणी, जिला अध्यक्ष परमानंद गुरनानी सहित सिंधु सभा के जिला व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेगें।

WhatsApp Image 2026 05 19 at 9.28.08 AM WhatsApp Image 2026 05 19 at 9.28.07 AM 1

पूज्य सिंधी पंचायत शाहपुरा के अध्यक्ष लीलाराम वासवानी, महासचिव नरेश लखपतानी, कोषाध्यक्ष अशोक थानवानी एवं सिंधु सभा अध्यक्ष चेतन चंचलानी ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सिंधी संस्कृति, मातृभाषा, परंपराओं एवं समाज के महापुरुषों की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के अनुसार सांय 6.30 बजे शाहपुरा सीमा पर यात्रा का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण के साथ स्वागत किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम संत कंवर राम धर्मशाला, पिवणिया तालाब की पाल, शाहपुरा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, अतिथियों का स्वागत, सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश, समाज के वरिष्ठजनों के उद्बोधन एवं बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की एकजुटता और संस्कृति के संरक्षण के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण अवसर है तथा सभी समाजबंधुओं की सहभागिता से कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button