News

जिला योजना अनाबद्व निधि से 32 लाख रुपए की लागत वाली प्रखंड संसाधन केंद्र -सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र का विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया शिलान्यास।

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी की विकास विपक्षियों को रास नहीं आ रही इसलिए कोई भी समस्या को मुद्दा बनाकर सत्ता हासिल करना चाहती हैं जो कभी पूरा नहीं होगी — मथुरा प्रसाद महतो।


टुण्डी : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र -सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र का अतिरिक्त भवनों का निर्माण कार्य का विधायक मथुरा प्रसाद महतो की सानिध्य में दीप प्रज्जवलित तथा नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया गया तथा उपस्थित मीडिया कर्मियों से कहा कि सरकार लगातार शिक्षा का स्तर ऊंचा हो इसके लिए लगातार धरातल पर भारी बजट की योजनाएं पारित कर रही है

। मंगलवार दोपहर को उन्होंने 32 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले जिला योजना की अनाबद्ध मद से नवनिर्मित भवनों का आधारशिला रखा और दो टूक शब्दों में कहा कि झारखंड एक योग्य एवं शिक्षित राज्यों की श्रेणी में‌ ख्यातिप्राप्त करे इसके लिए प्रखंडों को कई सौगातों से नवाजा गया है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की विकास कार्यों की निरंतर प्रयास विपक्षियों को रास नहीं आ रहा है इसलिए कोई एक समस्या को मुद्दा बनाकर सरकार को बदनाम कर साज़िश रची जा रही है जो कभी पूरा नहीं होने वाला वर्तमान अबुआ की सरकार गरीबों की सरकार है

IMG 20260519 WA0020

आगे विधायक श्री महतो ने कहा कि आज़ टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के अलावा झारखंड के पूरे 81 विधानसभा क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है जो गरीबों की हित वाली योजनाएं चल रही है पानी, बिजली, सड़क स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं से झारखंड को लैस किया जा रहा है विपक्षियों का काम है बदनाम के रास्ते सत्ता हासिल करना जो कभी पूरा नहीं हो सकता। वर्तमान सरकार काम करने में विश्वास करती है जुमलेबाजी झामुमो की घोषणा पत्र में नहीं इसलिए विपक्ष हल्ला करे हमलोग विकास करेंगे।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, विधायक के निजी सचिव बसंत कुमार महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर रविदास, आनंद महतो, संतूलाल किस्कू, वीरू सिंह, मनोज महतो, तोपचांची प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि जयंत जायसवाल, संवेदक मोहम्मद सबीर अंसारी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button