News

टुण्डी के विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों की लागत वाली तीन योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए सरकार गंभीर – मथुरा


टुण्डी : टुण्डी के सम्मानित विधायक मथुरा प्रसाद महतो की गरिमामय उपस्थिति में सोमवार को करोड़ों लागत वाली तीन योजनाओं का दीप प्रज्जवलित कर एवं नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया गया।सर्वप्रथम उन्होंने कमारडीह स्कूल के बगल स्थित मैदान में जिला परिषद की 15 वें वित्त से बनने वाली स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास कर जनता जनार्दन को सौंपा।

साथ ही डी एम एफ टी मद की दो बड़े तालाबों जो कोल्हर पंचायत क्षेत्र के जियाजोरी गांव स्थित धनगडिंया चार कोनियां बांध जबकि इसी पंचायत क्षेत्र के अधीन आने वाले भगुडीह डैम के तलहटी में बसे टीपकाही गांव में भी कार्यकारी एजेंसी लघु सिंचाई विभाग के सानिध्य में निर्मित होने वाले नौका बांध का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

IMG 20260526 WA0001

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सर्वमान्य विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए जगह-जगह वर्तमान सरकार ने बड़ी बजट की योजनाएं धरातल पर उतारने का काम कर रही है और आज़ उपस्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कराया जा रहा है वहीं किसानों को सुलभ तरीके से जल उपलब्ध हो इसके लिए प्रतिदिन बड़े पैमाने पर तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य का आधारशिला रखी जा रही है।

आगे विधायक श्री महतो ने कहा कि झारखंड के टॉप 10 में चलने वाले विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में वर्तमान सरकार की अहम् भूमिका है फिर भी विपक्ष के लोगों को टुण्डी में विकास नज़र नहीं आती तो इसमें हमलोगों का क्या दोष पिछले सरकार की उपलब्धियां और वर्तमान सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएं तो वर्तमान सरकार टॉप 10 की श्रेणी में आ जायेगी।

मौके पर मुख्य रूप से विधायक मथुरा प्रसाद महतो, निजी सचिव बसंत कुमार महतो, ज़िप सदस्या दिव्या बास्की, मीना हेंब्रम प्रतिनिधि गुरूचरण बास्की,कमारडीह मुखिया जयनारायण मंडल, फूलचंद किस्कू,अनवर अंसारी,गिरधारी महतो, झामुमो नेता अब्दुल रशीद अंसारी,कमल मंडल,गगन पाण्डेय,मदन महतो, बबलू सिंह,मनोज महतो, विकास महतो, दीपक महतो,आनंद महतो संवेदक सोनू मंडल,शंकर भगत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button