बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां पूर्ण, आयोजन 30 से 31 मई को

पाली। विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 30 मई शाम 5 बजे से आरंभ होगा जिसका समापन 31 मई शाम तक पाली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में किया जाएगा।
जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से कार्यकर्ता एवं युवा भाग लेंगे। वर्ग में शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षको द्वारा प्रक्षिक्षण देने की तैयारी की गई है साथ ही व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सुपर्द की गयी है। जिसमे वर्ग प्रशिक्षण, वर्ग स्थल, आवास निवास, सत्राश व्यवस्था, भोजन सहित अलग-अलग जिम्मेदारी आवंटित की गई।

सेन ने बताया कि शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, प्रवीण परिहार, अनिल चौहान, भीमराज चौधरी, आनन्दस्वरूप गुप्ता, गणेशाराम कुमावत, प्रवीण उपाध्याय, केलाश कुमावत, परमेश्वर शर्मा, सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारीयों में लगे हुए है ।












