News

8 जून से पाली में आयोजित होगी सनातन धर्म संस्कृति एवं सामाजिक एकता की भौगीशेल परिक्रमा

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

तीन दिन में 45 किलोमीटर की पदयात्रा कर 118 देवमंदिरों के दर्शन का मिलेगा पूण्य लाभ

पाली- अधिकमास की भौगीशेल परिक्रमा में अब चार दिन शेष हैं। 8 जून सोमवार से 10 जून बुधवार तक 3 दिन में विराट हिन्दू समाज के 36 कौम के लाखों सनातन धर्मी जूडकर देवमंदिरों के दर्शन करते हुए नगर परिक्रमा करके पुण्य अर्जित करेंगे।

कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास ने बताया कि 08 जून सोमवार सोमनाथ मन्दिर से मानपुरा भाकरी विश्राम यात्रा 15 किमी 38 देवमंदिरों के दर्शन। दुसरे दिन 09 जून मंगलवार मानपुरा से कृषि मण्डी विश्राम यात्रा 15 किमी तथा तीसरे दिन 10 जून बुधवार कृषि मण्डी से लाखोटिया गार्डन, सोमनाथ मन्दिर पर समापन यात्रा 15 किमी इस प्रकार तीन दिन में 45 किलोमीटर की पदयात्रा में पाली शहर के 118 देव मंदिरों के दर्शन का लाभ मिलेगा। वही शहर की सभी समाजों को अपने मंदिरों में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार तथा आवभगत करने से सेवा का पूण्य लाभ मिलेगा इसको लेकर 36 कौम की सभी समाजें उत्साहित हैं।

WhatsApp Image 2026 06 03 at 3.18.12 PM WhatsApp Image 2026 06 03 at 3.18.13 PM

महामंत्री केलाश टवाणी ने बताया कि पाली अधिक मास धर्मार्थ सेवा संस्था के बैनर तले निकलने वाली भौगीशेल पदयात्रा के रोड मेप सहित तैयारीयां पूर्ण कर ली गई है। इसके लिए समिति के 22 पदाधिकारी, 2 सुन्दर काण्ड पाठ समिति, 3 भजन पार्टी, भोजन व्यवस्था वितरण आदि के लिए 21 उपसमितियो के 343 कार्यकर्ता, दर्शनार्थी नियंत्रण के लिए 10 संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं सहित करीब 800 लोग व्यवस्था में जुटें है।

टवाणी ने बताया कि भोजन शाला के लिए 1 प्रमुख 6 सह प्रमुख , 7 स्टोर प्रमुख , 2 भोजन व्यवस्थापक , 6 ध्वज प्रमुख , 7 झांकी प्रमुख , 3 भजन संध्या प्रमुख की नियुक्ति कर कार्य आवंटित किया गया है। इसी प्रकार मेला व्यवस्था के लिए 52, चंदा व्यवस्था के लिए 28 , भोजन केंटीन इन्चार्ज 5 , भोजन कूपन वितरण एवं व्यवस्था के लिए 33, प्रसादी वितरण व्यवस्था के लिए 80, अन्य व्यवस्था के लिए 23, सामान सुरक्षा के लिए 3, शीतल जल व्यवस्था के लिए 12, रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था के लिए 16 कर्मचारियों को कार्य आंवटन किया गया है।

इसी प्रकार दर्शनार्थी नियंत्रण व्यवस्था के लिए 10 संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें आर्य वीर दल, भारत स्काउट परिवार, महाराणा प्रताप कमांडो फोर्स, बाबा रामदेव मित्र मंडल, खालसा सेवा समिति, लाखोटिया महिला मण्डल, ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मण्डल, महिला शक्ति मण्डल, श्रीमाली गरबा मण्डल, गणेश महिला मण्डल आदि संगठनों ने स्वेच्छा से जिम्मेदारी ली है । इसके अलावा सरकारी विभागों से नगर निगम, बिजली विभाग, जलदाय विभाग, पुलिस विभाग, सहित सरकारी विभागों एवं प्रशासन का सहयोग मिलेगा साथ ही शहर के वरिष्ठ वकीलो की 7 सदस्य कानूनी सलाहकार समिति तथा सभी पत्रकारों की एक समिति भी बनाई गई है।

रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button