News

16 वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली दो मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में हनुमानगढ़, अलवर, जयपुर, भीलवाड़ा, धौलपुर और टोंक ने दर्ज की जीत।


पाली, 5 जून। पुलिस लाइन मैदान, पाली में आयोजित हो रही 16 वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, फिटनेस और जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए दमखम दिखाया दर्शकों ने तालीया बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाडा व सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत तथा हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा के निर्देशन में हो रहा है।आज के अतिथि महावीर सिंह सुकरलाई, जोगाराम सोलंकी, जीवराज बोराणा, मदन सिंह जागरवाल, भंवर राव, ताराचन्द चन्दनानी रहे।

दिनभर चले मुकाबलों में पाली, हनुमानगढ़, अलवर, जयपुर, भीलवाड़ा, धौलपुर और टोंक की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। मेजबान पाली के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बारा को 2.0 हराकर वर्षों बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान पाली के खिलाड़ियों ने आक्रमण और रक्षा दोनों में संतुलित खेल दिखाया।

WhatsApp Image 2026 06 05 at 7.25.56 PM

दूसरे मुकाबले में हनुमानगढ़ ने एकतरफा खेल का प्रदर्शन करते हुए राजसमंद को 8-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और लगातार गोल कर प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका नहीं दिया। टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने शानदार संयोजन और तेज गति से खेलते हुए दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

अलवर ने सिरोही को 9-0 से हराकर, पाली ने बाड़मेर को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। अलवर के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और गोलों की झड़ी लगा दी। जयपुर ने नागौर को 5-2 से पराजित किया। जयपुर की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की। भीलवाड़ा ने चूरू को 4-1 से हराकर अगले दौर में अपनी दावेदारी मजबूत की, जबकि धौलपुर ने अजमेर को 3-1 से पराजित किया। सबसे रोमांचक मुकाबला टोंक और उदयपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने अंतिम मिनटों तक संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया, टोंक ने अवसर का लाभ उठाते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। पुरे मुकाबले में खिलाड़ियों की रणनीति, फिटनेस और खेल भावना देखने लायक रही।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया की हाॅकी पाली के अध्यक्ष कि और उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ी को एक हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन एवं संचालन में विजय कच्छावाह, दीपक सोलंकी, गजेंद्र सिंह खींची, सिद्धार्थ गौर, धीरज पंवार, निशांत, सौरभ, लोकेश मीणा, सुमेर सिंह, अनुराग, मोरगेट हिंदुस्तानी, प्रदीप सिंह नरुका, चंद्रेश शर्मा तथा कैलाश लामोरा तथा हॉकी पाली के पदाधिकारी, कोच एवं स्वयंसेवक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button