News

भाजपा मंडल रानी शहर की कार्यकर्ता संवाद बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

रानी।(भरत शर्मा ) भारतीय जनता पार्टी मंडल रानी शहर की कार्यकर्ता संवाद बैठक मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में मंडल प्रभारी दिनेश जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घिसुलाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती एवं रानी शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर की समस्याओं को लेकर अपने सुझाव एवं शिकायतें रखीं। इस पर मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत ने बैठक के दौरान ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की। अधिकारियों ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

हरिश गहलोत ने बताया कि कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से ऐसी कार्यकर्ता संवाद बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी। इस घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

बैठक से पूर्व नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष (एससी मोर्चा) मेघाराम परमार का मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत एवं एससी मोर्चा अध्यक्ष सवाराम मेघवाल द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कुशलराज मेहता, चेतन सुथार, आशीष जांगिड़, विक्रम सोलंकी, महेश भील, जोधाराम कुमावत, बाबूलाल भाट, शंकरसिंह राजपुरोहित, अशोक अरोड़ा, इंतजार अली, किरण गवारिया, मुकेश राठौड़, गोविंदलाल परमार, राघव प्रसाद पाण्डेय, अधिवक्ता ललित दवे, मनीष बंजारा, इंद्रसिंह राजपुरोहित, सुमेर सेमलानी, पवन मेवाड़ा, रमेश चौधरी, चीकू पंडित सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button