मुआवजा को लेकर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस का शिष्टमंडल सी ओ से मिला

- टुण्डी
विगत सोमवार को पूर्वी टुंडी के चेपकियां मोड़ में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए चार वर्षीय देवाशीष मुर्मू की मौत इलाज के दौरान रिम्स रांची में हो गया। मंगलवार शाम को जब बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद कोलडीह चेपकियां पहुंचा तो पूरे गांव मातम छा गया और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।विदित हो कि मृतक देवाशीष पिता अमीन मुर्मु की दूसरी पत्नी का इकलौता पुत्र था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विगत सोमवार चेपकियां मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन के द्वारा बच्चे को कुचल दिया गया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।जब इसकी खबर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस को हुआ़ तो प्रखंड अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में पूरा शिष्टमंडल सी ओ से मिला और परिजनों को मुआवजा की राशि दिलाने की मांग की गई जिससे सी ओ ने शिष्टमंडलों आश्वस्त करते हुए बहुत जल्द आपदा प्रबंधन के द्वारा मुआवजा दिलाने की बातें कही। शिष्टमंडलों में मुख्य रूप से पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, उपाध्यक्ष मजीद अंसारी, महिला मोर्चा अध्यक्षा सुशांति हांसदा, गीता कुमारी,मृतक के पिता अमीन मुर्मु समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।













