राष्ट्रनिर्माण संकल्प के साथ क्षेत्र प्रचारक निंबा राम पहुंचे भारतमाता आश्रम, किया डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का लोकार्पण

नोहर (हनुमानगढ़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निंबा राम शुक्रवार सायंकाल नोहर स्थित भारतमाता आश्रम पहुंचे। इस दौरान आश्रम परिसर में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। क्षेत्र प्रचारक ने सबसे पहले देव पूजन कर आश्रम में विराजमान देवी-देवताओं की आराधना की और आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

आश्रम परिवार की ओर से निंबा राम का शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। तत्पश्चात भारत माता आश्रम में उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का लोकार्पण (अनावरण) किया।
अपने संबोधन में क्षेत्र प्रचारक निंबा राम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य केवल संगठन निर्माण नहीं, बल्कि व्यक्ति निर्माण है। उन्होंने कहा कि संघ प्रत्येक स्वयंसेवक में राष्ट्रभावना जगाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि “संघ का कार्य एक साधना है, जिसे निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाया जाना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि संघ शताब्दी वर्ष के इस अवसर पर हर स्वयंसेवक को संकल्प लेना चाहिए कि वह समाज में सेवा, संस्कार और संगठन के मूल्यों को स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र प्रचारक के विचारों को बड़ी श्रद्धा से सुना और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता काशी राम गोदारा, दशनाम गोस्वामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल भारती, मूर्तिकार महावीर भारती (जयपुर), कमल शर्मा, अभिषेक पारीक, शैलेन्द्र वर्मा, श्रवण रैगर, मुकेश बंसल, इंजीनियर गोपाल स्वामी, श्याम सुंदर हिसारिया, दलीप सोनी, एडवोकेट अमित स्वामी, प्रेम भूकरकावाला, अशोक स्वामी, शिवम वर्मा, इंजीनियर प्रदीप स्वामी, हरीशचंद्र शर्मा, विद्याधर मिश्रा, सुरेंद्र सीवर, विक्रम स्वामी, अनिल पारीक, श्याम सुंदर स्वामी, मदन जोशी, ओम सुथार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संघगीत के साथ हुआ। इस दौरान पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति और संगठन की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। उपस्थित जनों ने भारतमाता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।










