ReligiousShort News
सती अनुसुइया आश्रम करोति में महाशिवरात्रि पर भण्डारे का आयोजन
![](https://luniyatimes.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-08-at-14.13.32.jpeg)
नोहर
निकटवर्ती गाँव करोति में सती अनुसुइया आश्रम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 17 वां भण्डारा एवम हवन यज्ञ का आयोजन रखा गया।
निकटवर्ती गाँव करोति में सती अनुसुइया आश्रम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 17 वां भण्डारा एवम हवन यज्ञ का आयोजन रखा गया।
आश्रम के महन्त स्वामी राघवानंद ने बताया कि प्रातःकाल से ही सोती करोति दीप लाना बड़बिराना एवम नोहर से भक्तों का आगमन हो रहा है सभी लोग शिवालय में शंकर भगवान पर अभिषेक कर रहे हैं। क्षेत्र में सुख शांति हेतु यज्ञ हवन का आयोजन भी रखा गया।
यह भी पढ़े सुमेरपुर: महाशिवरात्रि पर बिठूड़ा पीरान् में मेला व भजन संध्या आज
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, आगरा, दिल्ली एवम चित्रकूट पुष्कर से भी साधु संतों का आगमन हुआ। कार्यक्रम में भारत माता आश्रम के महन्त योगी रामनाथ अवधूत, अशोक स्वामी, प्रेम जोशी, भूप सिंह जोशी, सुनील शर्मा, प्रेमसुख स्वामी सेठी राजपूत,दीपांशु राजपुत, सुरेश स्वामी, राहुल हुड्डा, मोहन पुजारी एवम कई साधु संत, भक्तगण आदि उपस्थित थे।