आतो कराम महोत्सव 2025 के आयोजन में पहुंचे विधायक अनुज बसंत महतो का भव्य स्वागत

- टुण्डी
टुण्डी प्रखंड के बरवाटांड़ पंचायत के पिपराटांड गांव में आज़ सोमवार आतो कराम महोत्सव 2025 के आयोजन के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे टुण्डी विधायक के अनुज बसंत महतो जहां आदिवासी भाई बहनों ने आदिवासी परंपरा के तहत आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर भव्य स्वागत किया उक्त महोत्सव के आयोजन पर विधायक अनुज बसंत महतो ने कहा कि झारखंड के धरोहर एवं अस्तित्व को बनाए रखने में इन्हीं भाई बहनों की मुख्य भूमिका है।

इस तरह के महोत्सव पर मैं इन सभी भाई बहनों को दीघार्यु एवं स्वावलंबन होने की कामना करता हूं तथा इस तरह के आयोजन से मन काफी प्रसन्न हो जाता है। मौके पर बसंत महतो, झामुमो टुण्डी प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरूचरण बास्की , वरिष्ठ झामुमो नेता वीरू सिंह, समेत मांझी हडा़म,नाईकी हडा़म समेत बड़ी संख्या में आदिवासी भाई बहन उपस्थित थे।














