News

रविवार को केरला में होगी भजन संध्या, केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत होंगे मुख्य अतिथि

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। रविवार को केरला गांव के ओरण में श्री श्री 1008 किशन भारती जी महाराज नागाबाबा की शुभ निश्रा में सायं 6 से 11 बजे तक एक शाम मां जगदम्बा के नाम 27 वी विराट राज्य स्तरीय भक्ति संध्या आयोजित होगी। जिसमे मुख्य अतिथि जोराराम कुमावत मंत्री पशुपालन एवं देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार होगें।

संयोजक तेजाराम चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सुनील भण्डारी, जिलाध्यक्ष भाजपा, संजय ओझा पूर्व UIT चेयरमेन पाली, मंगलाराम चौधरी महासचिव कांग्रेस, जितेन्द्र व्यास पूर्व पार्षद पाली, कैलाश काबली अध्यक्ष माली समाज पाली, श्रीमती मोहनी पुखराज पटेल प्रधान पाली, सुरेश बंजारा सरंपच रूपावास, श्रीमती नयना व्यास महामंत्री भाजपा महिला मण्डल पाली, पुखराज बावल जिला परिषद सदस्य जोधपुर, जबरसिंह, थानाधिकारी जेतपुर, सत्यनारायण वैष्णव अध्यक्ष वैष्णव समाज ग्रा.म. आदि सहित कई व्यापारी, उद्योगपति, व्यवसाई, समाज सेवक और देशावर में रहने वाले मां के भक्तजन आकर देवरा पर दण्डोक कर आर्शीवाद लेगें।

IMG 20251003 WA0004

भजन संध्या में आने वाले भक्तों के लिए भामाशाह तेजाराम पुत्र सोनाराम चौहान, दिलीप पुत्र मालाराम देवासी, हिन्दुराम पुत्र कुकाराम देवासी एवं मुकेश, ललित पुत्र बाबुलाल चौहान सभी केरला वालो की और से महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है । जिसमें केरला चाटेलाव मुल्यावास रूपावास धर्मधारी गाजणगढ बलदेव की ढाणी जवडीयां गिरादरा सहित आस पास के भक्तजन आकर मां के दरबार में हाजिरी देकर प्रसाद ग्रहण करेंगे साथ ही भजन संध्या का लुत्फ उठायेंगे।

IMG 20251003 WA0005

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर

अशोक कुमार पुत्र पन्नाराम घांची सादड़ी, हिम्मताराम पुत्र खीमाराम चोयल केरला, मुकेश मेवाड़ा मीनाक्षी स्टुडियो पाली, पारस महादेव पुष्प भण्डार पाली, मंगलाराम पुत्र राजुराम अमन, कासम आदि सहित केरला गांव के युवा तैयारियों में जुटे हैं।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button