News

मां दुर्गा की विदाई के उपलक्ष में किया कन्या भोज का आयोजन 

संवाददाता प्रभुलाल लोहार

विजय सिंह प्रतीक नगर में नवरात्रि गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन

  • लुनिया टाइम्स न्यूज़, भीलवाड़ा।

शहर के विजय सिंह प्रतीक नगर में नवयुवक नवदुर्गा मण्डल द्वारा लगातार 11वें वर्ष नवरात्रि गरबा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

नौ दिन तक गरबा और डांडिया की धूम

मण्डल द्वारा आयोजित इस महोत्सव में माताएं, बहनें और नन्हे-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत करते हैं। इसके साथ ही कई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुतियां दी जाती हैं।

IMG 20251003 WA0007

विजेताओं को पारितोषिक

नवरात्रि के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाता है। इससे बच्चों और युवाओं में उत्साह और भी बढ़ जाता है।

दशहरे पर धूमधाम से निकला जुलूस

दशहरे के अवसर पर विधि-विधान से माताजी की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ भव्य जुलूस निकाला जाता है। यह जुलूस कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होता हुआ सांगानेर गांव के तालाब तक पहुंचता है, जहां माता प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।

कन्या भोज का आयोजन

प्रतिमा विसर्जन के बाद शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें मोहल्लेवासी ही नहीं बल्कि आस-पास के क्षेत्रों से भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर माताजी का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button