चारण साहित्य समारोह 2025
कूपडावास खराड़ी बोरुंदा गढ़ सूरीया जालीवाडा बोगासनी डिगरणा आदि गांवों के चारण समाज के लोग इस समारोह में भाग लेने जाएंगे

चारण साहित्य समारोह 2025 9 नवंबर को प्रतिभाओं का सम्मान पुस्तको का विमोचन व साहित्यिक चर्चा चारण साहित्य शोध संस्थान द्वारा आयोजित किया जाएगा।
6 नवंबर को चारण को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा सायं 5:00 बजे से रात को 10:00 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा की जाएगी चारण समाज के विकास एवं सामाजिक संगठन की मजबूती व सामाजिक सुधार पर चर्चा के लिए 9 नवंबर को अजमेर के चारण साहित्य शोध संस्थान चारण छात्रावास में समारोह आयोजित किया जाएगा।
समारोह में स्वागत उद्बोधन भंवर सिंह चारण पूर्व भारतीय प्रशासनिक अधिकारी एवं अध्यक्ष चारण साहित्य शोध संस्थान अजमेर द्वारा किया जाएगा साहित्य के परिचर्चा शिरोमणि भक्त कवि महात्मा ईसर दास बारहठ पर केंद्रित वक्ता प्रोफेसर अंबादान रोहड़िया एवं पदम श्री डॉ सी पी देवल वाचन करेंगे सामाजिक कार्यकर्ता देवी सिंह देवल ने बताया कि साहित्यिक परिचर्चा चारण साहित्य और उसकी चुनौतियां पर वक्ता प्रोफेसर गजादान चारण एवं गिरधर दान रत्नू दासोड़ी अपना उदबोधन देंगे।
हमारे यशस्वी पुरखे एवं परंपरागत बहियो विषय पर प्रतिवेदन ओंकार सिंह लखावत अध्यक्ष प्राचीन धरोहर संरक्षण समिति राजस्थान द्वारा दिया जाएगा चारण साहित्य में शोध कार्य संग्रहण एवं शोध प्रकाशन के विलक्षण कार्यकर्ता रतु दान रोहड़िया व शोध पत्र वाचन डॉ तीर्थंकर रोहड़िया करेंगे वहीं पुस्तक विमोचन हरिरस पदम श्री डॉ चंद्र प्रकाश देवल पुस्तक विमोचन हिंगलाज शक्तिपीठ औकार सिंह लखावत पुस्तक विमोचन चारण साहित्यिक रतन माला डॉ देवेंद्र गढ़वी करेंगे वहीं द्वितीय सत्र में डॉ शक्ति दान कविया स्मृति साहित्य सम्मान गिरधर दान रत्नू को दिया जाएगा वहीं हाल ही में नव चयनित भारतीय प्रशासनिक अधिकारी एवं राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी व न्यायिक सेवा में चयनित चारण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा पुराने समय में हिंगलाज माता आवड माता करणी माता व देवीयो के मन्दिर के सामने रम्मत करने वाले रावल महानुभावों का भी सम्मान किया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता देवी सिंह देवल ने बताया कि चारण साहित्य शोध संस्थान द्वारा चारण को जानो प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं का भी सम्मान होगा समारोह में आशीर्वचन स्वरुप सम्बोधित सी डी देवल अध्यक्ष अखिल भारतीय चारण गढवी महासभा पुष्प दान गढवी पूर्व सांसद प्रोफेसर अंबादान रोहडिया भैरू सिंह सौदा अध्यक्ष मेवाड़ चारण महासभा राजेंद्र सिंह रत्नू वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी पद्मश्री सी पी देवल नरेंद्र सिंह कविया अध्यक्ष जयपुर चारण महासभा कल्याण सिंह कविया औकार सिंह लखावत बादल सिंह अध्यक्ष चारण सभा बीकानेर प्रोफेसर एच डी चारण मोहन दान देथा भगवती सिंह बारहठ डॉ सरोज लखावत सहित अनेक गणमान्य प्रशासनिक अधिकारी राजनेता कवि साहित्यकार लेखक सामाजिक लोग उपस्थित रहेंगे समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।











