News

विप्र फाउंडेशन ने अधिकारी द्वारा बेटियों पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

राकेश कुमार लखारा
पाली (राजस्थान)

पाली, 26 नवम्बर। बुधवार को विप्र फाउंडेशन पाली इकाई के जिलाध्यक्ष प्रमोद दवे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर पाली एल.एन. मंत्री को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा समाज की बेटियों के विरुद्ध कथित रूप से दिए गए अशोभनीय एवं अपमानजनक बयान पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हाल ही में देशभर में वायरल एक वीडियो ने लोगों में गहरी पीड़ा, आक्रोश और चिंता उत्पन्न की है। वीडियो में संतोष वर्मा नामक व्यक्ति, जिसे मध्यप्रदेश कैडर का अधिकारी तथा अजाक्स संस्था का प्रदेश अध्यक्ष बताया जा रहा है, सार्वजनिक मंच से ब्राह्मण समाज की बेटियों के संदर्भ में कथित रूप से स्त्री-विरोधी, अमर्यादित और सामाजिक सौहार्द को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहा है।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, यह वक्तव्य केवल किसी एक समाज का नहीं, बल्कि समस्त भारतीय नारी गरिमा का अपमान है। इससे देशभर में तीव्र रोष व्याप्त है तथा जनमानस यह प्रश्न खड़ा कर रहा है कि—
क्या एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को समाज की बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का अधिकार है?

ज्ञापन में कहा गया कि यह बयान समाज में वैमनस्य एवं विभाजन पैदा करने वाला प्रतीत होता है, जो देश की एकता एवं सामाजिक सौहार्द के लिए घातक है। यदि ऐसे बयानों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में सामाजिक अशांति बढ़ने की आशंका है।

विप्र फाउंडेशन ने मांग की कि—

  • संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से दायित्वों से हटाया जाए
  • उनके विरुद्ध न्यायोचित एवं कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए
  • ऐसा उदाहरण पेश किया जाए जिससे यह स्पष्ट संदेश जाए कि नारी सम्मान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज राष्ट्रपति से शीघ्र, निर्णायक एवं उदाहरणात्मक हस्तक्षेप की अपेक्षा करता है, ताकि नारी सम्मान, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सुरक्षित रखा जा सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी—
जिलाध्यक्ष प्रमोद दवे,
विप्र फाउंडेशन प्रदेश सचिव एवं अध्यक्ष पाली गौड़ ब्राह्मण महासभा विजयराज गौड़,
महासचिव जयशंकर त्रिवेदी,
कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद दायमा,
प्रदेश महासचिव ब्राह्मण महासभा ताराचंद शर्मा
आदि।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button