News

कंवलियास प्राकट्य त्रिदेव शिवालय पर उमड़ा आस्था का सैलाब हजारों श्रद्धालू ने किए दर्शन

दिनप्रतिदिन श्रद्धालुओं का लग रहा है तांता


Goutam Surana
Reporter
Call MeEmail Me

कंवलियास स्थित प्राकट्य त्रिदेव शिव स्थल पर आज सोमवार को श्रद्धालू का सैलाब उमड़ पड़ा दिन प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं भक्तों में आस्था ऐसी है कि तेज सर्दी और कोहरे के बीच महिलाएं युवा 40 से 50 किलोमीटर से पैदल चलकर प्रत्येक सोमवार को दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं जिस तरह से श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है कंवलियास को अब शिव नगरी के नाम से भी जाने जाने लगा है मंदिर पर निर्माण कार्य जारी है हजारों की संख्या में भक्त पैदल चलकर दर्शन हेतु पहुंचे रहे प्रतिदिन यही स्थिति हो रही है विभिन्न गांवों के ग्रामवासी मन्दिर कमेटी और युवा कार्यकर्ता दिन भर मंदिर दर्शन व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था और सेवा में लगे रहे दिन भर भजन सन्ध्या का दौर चलता रहा श्रद्धालु भक्ति में झूमते नज़र आए श्रद्धा और आस्था का आलम यह है कि हजारों लोगों को मानसिक और शारीरिक समस्याओं से राहत मिल रही है विदित हो कि 15 अक्टूबर 2024 को खुदाई में शिव प्रतिमा निकली थी दिन भर मेले में हजारों लोगों ने दर्शन के साथ साथ मेले का आनंद लिया

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button