भायंदर पश्चिम शांति गुरुदेव मंदिर में गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरिश्वरजी महाराज साहेब का मंगल प्रवेश हर्षोल्लास से सम्पन्न

भायंदर (पश्चिम) स्थित ईदरा कॉम्प्लेक्स, शांति गुरुदेव मंदिर में जिनशासन की गरिमा को बढ़ाने वाला एक पावन अवसर उस समय साकार हुआ, जब
आत्म-वल्लभ–समुद्र–इन्द्रदिन्न–रत्नाकरसूरि समुदाय के पूज्य गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरिश्वरजी महाराज साहेब का अपने श्रीसंघ में मंगल प्रवेश अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।
यह पावन मंगल प्रवेश दिनांक 03 जनवरी 2025, शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भायंदर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे हजारों गुरु भक्तों ने दर्शन एवं वंदन का लाभ लिया।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व ही इसी शांति गुरुदेव मंदिर में आचार्य भगवंत श्रीमद् विद्युतरत्न सूरिश्वरजी महाराज साहेब द्वारा शिला पूजन सम्पन्न हुआ था। अब शीघ्र ही इस शिखरबद्ध शांति गुरुदेव मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।
मंगल प्रवेश के दौरान गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरिश्वरजी महाराज साहेब ने गुरु शांति सूरिश्वरजी महाराज साहेब का विधिवत पूजन किया, जिससे संपूर्ण वातावरण श्रद्धा, उल्लास एवं मंगल भावनाओं से परिपूर्ण हो गया।
यह उल्लेखनीय है कि इस मंदिर की प्रारंभिक स्थापना स्वयं गच्छाधिपति आचार्य भगवंत द्वारा वर्षों पूर्व की गई थी, और अब इसे एक भव्य मंदिर का स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
इस निर्माण कार्य का लाभ लाभार्थी राजेशभाई भीनमाल परिवार द्वारा लिया गया है। मंदिर का निर्माण संगमरमर पत्थरों से किया जाएगा तथा इसकी प्रतिष्ठा भी गच्छाधिपति आचार्य भगवंत द्वारा ही सम्पन्न की जाएगी।
इस पावन अवसर पर ट्रस्ट मंडल से
श्री राकेश शाह, श्री नितिन जैन, श्री प्रकाश जैन, श्री दिलीप मेहता सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आत्म-वल्लभसमुद्र–इन्द्रदिन्न–रत्नाकरसूरि गुरुभ्यो नमः
जैनम् जयति शासनम् 🙏














