News

कुंवार में तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ महोत्सव का भव्य समापन

🔴 टॉप मोस्ट बिग न्यूज़

श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर हुआ पूरा ग्राम


परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

कुंवार | लुनिया टाईम्स न्यूज़, बनेड़ा – परमेश्वर दमामी
कुंवार ग्राम में आयोजित तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ महोत्सव का भव्य समापन हर्षोल्लास, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर पूरे ग्राम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

इस पावन अवसर पर मंगरी के देवजी कंकोलिया के भोपाजी रामेश्वर जी गाडरी के कुंवार आगमन पर ग्रामवासियों ने उन्हें कंधों पर उठाकर भव्य स्वागत एवं सत्कार किया। पारंपरिक श्रद्धा और सम्मान से किया गया यह अभिनंदन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

समापन दिवस पर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति सम्पन्न हुई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। दिनभर भक्ति, सेवा और सहयोग की भावना बनी रही। सायंकाल नृसिंह भगवान के बैवाण को मंदिर में ले जाकर विधिपूर्वक कार्यक्रम का समापन किया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।

तीन दिनों तक चले इस यज्ञ महोत्सव में ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी एकता का भी सशक्त संदेश दिया। कुंवार ग्राम के लिए यह यज्ञ महोत्सव लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button