नालियों का पानी सड़कों पर:ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने और अधूरी नालियां सड़कों का आरोप लगाया

- सुमेरपुर |
ग्राम पंचायत की अनदेखी:धनपुरा में विकास बहने लगा सड़कों पर
विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में विकास सड़कों पर बहने लगा है। ऐसी तस्वीर पंचायत समिति सुमेरपुर के धनापुरा ग्राम में सामने आई है। गांव की गलियों में सड़को पर जलभराव हो रहा है।
ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में विकास कार्यों की कमी और अधूरी सड़कों को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या .8 का हाल है बेहाल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि सी,सी रोड को बने एक साल ही हुआ है न तो नाली बनी हुई है पुर रोड पर पानी बह रहा है जिससे ग्रामीण बहुत परेशान हैं।
जागरूक नागरिक विक्रम सिंह ने ग्राम पंचायत पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि 5 साल का विकास सड़कों पर उतर आया है। सड़क के बाद नाली निर्माण भी नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीण समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत को शिकायत की है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गलियों में नालियों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। जयपुर टाइम्स की टीम से बातचीत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत द्वारा धानापुरा में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। और हुआ है तो आधा अधूरा हुआ है जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
उनका कहना है कि नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है,जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा,सड़कों तथा नालियों का निर्माण भी आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है।











