News
अखिल भारतीय दशनामी गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश गिरी भारतमाता आश्रम पहुंचे

नोहर। मंगलवार को अखिल भारतीय दशनामी गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश गिरी स्थानीय भारतमाता आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने विधिवत देव पूजन एवं देव दर्शन किए। इस अवसर पर आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत ने डॉ. गिरी का भगवा शॉल व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया तथा भारतमाता का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में समाज के भरतपुर संभाग प्रभारी रमाकांत गोस्वामी का भी दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। आश्रम परिसर में उपस्थित संतजनों और समाज के प्रतिनिधियों के साथ सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और राष्ट्र जागरण जैसे विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। यह दौरा समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








