News

जुझार बावजी का 14वां वार्षिक मेला धूमधाम से सम्पन्न

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • हनुमान सिंह बीजापुर

बीजापुर के समीप सैणा रोड पर स्थित जुझार बावजी का चौदहवां वार्षिक मेला 25 फरवरी 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। मेले में आयोजित भजन संध्या में देवासी समाज के लोक गायक भीमाराम देवासी आरासना एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। विशेष रूप से “एकण वार आवनो पडेला जुझार जी” भजन पर सभी श्रद्धालु थिरकते नजर आए।

लोक नृत्य कलाकार जग्गु सैणा ने अपनी आकर्षक झांकियों और नृत्य प्रस्तुतियों से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। मेले के अवसर पर पैदल यात्री संघ का स्वागत जुझार बावजी के उपाध्यक्ष लाखाराम देवासी द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 25 at 8.11.11 PM WhatsApp Image 2026 02 25 at 8.11.10 PM

मेला कमेटी की ओर से आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ ही मेला कमेटी ने मोरी, सुमेरपुर, पोमावा, जिवदा, सैणा, बेड़ा, सेन्दला, वरावल और बीजापुर से आए पैदल संघों एवं श्रद्धालुओं का ढोल-थाली और कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया।

इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने जुझार बावजी की महाआरती में भाग लिया तथा मैलार्थियों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया। गणेश देवासी, करण माली, उम्मेद मेघवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण सेवा कार्य में उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button