News

खुले बिजली तारों का जाल बना जानलेवा खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

रिपोर्टर प्रभुलाल लोहार

भीलवाड़ा। सांगानेरी गेट पेट्रोल पंप के पास शराब ठेके के गेट के निकट बिजली के मीटरों के पास खुले तार और अव्यवस्थित वायरिंग लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गई है।

मौके पर कई बिजली के तार खुले पड़े हैं, जिससे हर समय करंट फैलने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका काफी व्यस्त रहता है, यहां दिनभर यात्रियों, राहगीरों और दुकानदारों की आवाजाही बनी रहती है। साथ ही पास में शराब का ठेका होने के कारण कई बार लोग अधिक नशे की हालत में रहते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति नशे में अनजाने में खुले तारों या मीटर के पास लगे कनेक्शन को छू ले तो वह करंट की चपेट में आ सकता है और उसकी जान भी जा सकती है।

WhatsApp Image 2026 03 30 at 7.18.50 PM

लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले इसी स्थान पर एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया था, हालांकि समय रहते उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। इसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा अब तक तारों को सुरक्षित करने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि तुरंत मौके पर टीम भेजकर खुले तारों को सही किया जाए, मीटरों को सुरक्षित कवर में लगाया जाए तथा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button