News

विधायक कोठारी ने “गौ सम्मान आह्वान अभियान” से जुड़ने की अपील की

महेश पूरी

भीलवाड़ा, 5 अप्रैल 2026

27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस पर तहसील मुख्यालयों पर दिए जाएंगे प्रार्थना पत्र


भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने साधु-संतों के मार्गदर्शन में देशभर में चल रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को पूरे देश में ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा।

विधायक कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर भारत की लगभग 5 हजार तहसीलों में केंद्र सरकार के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इन प्रार्थना पत्रों के साथ आमजन द्वारा किए गए हस्ताक्षरों की प्रतिलिपियां भी संलग्न की जाएंगी, ताकि गौ संरक्षण और सम्मान से जुड़ी जनभावना सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी व्यक्ति या संगठन विशेष के बैनर तले नहीं, बल्कि गौमाता के सम्मान, संरक्षण और अधिकारों के लिए जनजागरण के रूप में संचालित किया जा रहा है। अभियान में गौमाता को प्रधान संरक्षक तथा नंदी बाबा को अध्यक्ष स्वरूप माना गया है।

IMG 20260405 WA0021

विधायक कोठारी के अनुसार, अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में गौमाता के संरक्षण, पालन और संवर्धन के लिए उचित अनुसंधान एवं अनुदान उपलब्ध कराना, पूरे भारत में गौ हत्या पर स्थायी रोक लगाना तथा गौमाता को मौलिक अधिकार प्रदान करना शामिल है।

उन्होंने सभी गौ-भक्तों, सनातनी नागरिकों, साधु-संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस पावन अभियान से जुड़ें और 27 अप्रैल को अपने निकटतम तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

विधायक ने कहा कि यह अभियान गौमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को राष्ट्र की प्राथमिकता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर अभियान के जिला प्रभारी जगदीश चंद्र तेली, राजेश रांका, नंदकिशोर तेली, शोभालाल जीनगर, दिनेश लक्षकार, विश्व प्रतापनाथ सिंह, एडवोकेट अर्पित कोठारी, बाबूलाल टांक, मनोज शर्मा, विवेक निमावत, प्रदीप सांखला, गजेंद्र सिंह राठौड़, कमल कोठारी, राजकुमार ईनाणी, संजय राठी, दिनेश सुथार, रचित राज रांका, पृथ्वीराज एवं सारथी करण सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button