News

50 लाख रुपए की लागत वाली केन्दुआटांड़ खासबांध का जीर्णोद्धार कार्य का विधायक द्वारा शिलान्यास कार्य संपन्न

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

BLA-2 के तहत् होने वाले बूथ कमिटी में महिलाओं का शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो – मथुरा प्रसाद महतो

  • दीपक पाण्डेय टुण्डी।

टुण्डी : झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी 42 के विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं जिला परिषद सदस्या जेबा मरांडी की गरिमामय उपस्थिति में शुक्रवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड के रूपण पंचायत अंतर्गत ग्राम केन्दुआडीह खासबांध जिसकी कुल प्राक्कलित राशि 50 लाख है तथा लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद के अधीन निर्मित होने वाले खासबांध का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर गंभीर है और इसके लिए लगातार पुराने बांधों का सौन्दर्यीकरण कार्य युद्धस्तर पर करवा रही हैं ताकि लोगों को सरल और सुलभ तरीके से उनके खेतों तक पानी पहुंच सके। विधायक श्री महतो ने आगे कहा कि हर हाथ को काम उपलब्ध कराना सरकार का मुख्य उद्देश्य है ताकि झारखंड एक सशक्त राज्यों की श्रेणी में आ सके साथ ही यहां के लोग हर सीजन में हर तरह की फसलों की खेती कार्यों से जुड़ रहे।

IMG 20260501 WA0064 IMG 20260501 WA0061

इसके अलावा विधायक डिग्री कॉलेज सभागार दुबराजपुर टुण्डी में झामुमो प्रखंड कमिटी द्वारा आयोजित एस आई आर पुनरीक्षण कार्य में कुछ देर के लिए उपस्थित हुए जहां उन्होंने प्रखंड कमिटी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में केन्द्रीय कमिटी का निर्देश का पालन करते हुए महिलाओं की शत् प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएं ताकि महिलाओं को उनके हक और अधिकार उन्हें मिल सके और सरकार का जो महिलाओं के प्रति सोच है उसपर अमल किया जा सके। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी टुंडी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, मुखिया सतीश मुर्मू,अजीत मिश्रा, बसंत कुमार महतो, मोहम्मद अताउल्लाह,तपन मंडल,दिनेश कुमार रजक शत्रुघ्न मंडल, आनंद महतो, रफीक अंसारी,गुलैल अंसारी, संवेदक सुमंत सिंह चौधरी जबकि डिग्री कॉलेज सभागार दुबराजपुर टुण्डी की बैठक की अध्यक्षता फूलचंद किस्कू, एवं संचालन सचिव अब्दुल रशीद अंसारी ने किया।

बैठक के दौरान झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम ने प्रखंड कमिटि का विस्तार करते हुए उर्मिला बास्की को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया और कहा कि ऐसे मेहनती महिला मोर्चा नेत्री की मनोनयन से पार्टी मजबूत होगा और महिलाओं को उनके हक और अधिकार मिलने में आसानी होगी। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, वासुदेव मंडल, उत्तम मंडल, जाहिद अंसारी, ऐनुल अंसारी, डॉ गोरांग भारद्वाज, संतूलाल किस्कू, रूस्तम काजी, वाज़िद उर्फ कारू अंसारी, इन्द्रलाल बास्की,गुरूचरण बास्की , इम्तियाज अंसारी , अरविंद सोरेन समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button