News
कुल्फी विक्रेता अज्ञात वाहन के टक्कर से हुआ गंभीर रूप से घायल बेहतर इलाज के लिए किया गया धनबाद रेफ़र

दीपक पाण्डेय टुण्डी।
टुण्डी : टुण्डी गिरिडीह मुख्य पथ पर अवस्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पंप के ठीक सामने शुक्रवार देर रात को कुल्फी बेचकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे टुण्डी ऊपर कुल्ही निवासी टुनटुन रवानी पिता हरेन्द्र रवानी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना क़रीब 9:30 बजे रात को घटी खबर मिलते ही टुण्डी पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस वाहन से टुनटुन रवानी को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए धनबाद भेज दिया गया।

ज्ञात हो कि गिरिडीह टुण्डी पथ पर इन दिनों वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है एवं वाहन चालक गति सीमा से कहीं अधिक हाई स्पीड में अपने वाहनों को संचालित करते हैं एवं शराब का सेवन भी दुर्घटना का एक मुख्य कारण माना जा रहा है।














