भाजपा मंडल रानी ने मन की बात कार्यक्रम सुना और निकाली तिरंगा यात्रा

रानी। शहर में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को सामूहिक रूप से सुना गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत के नेतृत्व में रानी मंडल के सभी बूथों पर आयोजित किया गया।
-
कार्यक्रम का आयोजन रानी शहर के दोनों प्रमुख शक्ति केंद्रों—मेन बाजार और प्रताप बाजार—में किया गया।
-
मेन बाजार शक्ति केंद्र पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना।
-
प्रताप बाजार शक्ति केंद्र पर नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान एवं पूर्व महामंत्री भरत जीनगर के सान्निध्य में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का श्रवण किया।
मन की बात कार्यक्रम के उपरांत, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले प्रमुख बूथ अध्यक्षों के नाम : पुनाराम राठौड़, ईश्वरसिंह राजपुरोहित, जयन्तीलाल जैन, चेतन सुथार, विक्रम सोलंकी, रमेश माली, किरण गवारिया, महेश भील।
अन्य प्रमुख उपस्थिति:
नगरपालिका अध्यक्ष भरत राठौड़, दिनेश जैन, रवि धोखा, गौरव सोनी, सवाराम मेघवाल, हरीश माली, हेम सिंह, नगराज मेहता, बाबुलाल भाट, घनश्याम सोनी, जसवंत राज जैन, जयंतीलाल सोनी, पंकज सारस्वत, हरीश जैन, सुरेश कुमावत, गोपीचंद माली, सुखनराज सुथार, भोमाराम, मिठालाल, लोकेश सोनी, दिलू राजा, जगदीश सोलंकी, तेजराज (मोंटू सोलंकी), लादुराम माली, जगदीश खारवाल, मथुरादेवी, लक्ष्मण भटनागर, सुरेश मेघवाल, लेखराज जोशी, फिरोज डायर, विरेन्द्र खारवाल, रमेश चौधरी आदि।

इस कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और तिरंगा यात्रा को गौरवशाली एवं देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण प्रदान किया। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के विचारों से न केवल प्रेरित हैं, बल्कि उन्हें जन-जन तक पहुँचाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत भी हैं।











